Rj News

Welcome to Rj News , your go-to resource for acing government exams! Our blog is dedicated to providing comprehensive study notes, tips, and strategies tailored specifically for aspiring candidates.

Rajasthan police si

History of rajasthan

Rj Exam

  पशु परिचर : राजस्थान की स्थिति एवम विस्तार ।। राजस्थान का भूगोल 

 

 राजस्थान का भूगोल

पार्ट - प्रथम 





राजस्थान का सामान्य परिचय 

राजस्थान : - राज० एक भौतिक प्रदेश है ,जो प्रशासनिक दृष्टि से भारतीय संघ का राज्य है ।

राजस्थान को संवैधानिक दृष्टि से राज्य का दर्जा 26 जनवरी 1950 को दिया । राजस्थान को राज्य का दर्जा पी.सत्यनारायण राव समिति की सिफारिश पर मिला । राजस्थान अपने वर्तमान स्वरूप में 1 नवंबर 1956 को एकीकरण के सातवे चरण में आया । 


(वर्तमान राजस्थान के अजमेर मेरवाड़ा को भी 26 जनवरी 1950 को अलग से राज्य का दर्जा दिया गया जिसकी विधानसभा का नाम - धारा सभा और सदस्यों को संख्या - 30 थी और इस राज्य के प्रथम और अंतिम मुख्यमंत्री के रूप श्री हरिभाऊ उपाध्याय थे ।)

राजस्थान की स्थापना 30 मार्च 1949 को हुई , इसी दिन 30 मार्च को राजस्थान स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है ।


राजस्थान का नामकरण 

प्राचीन नाम :- 

ब्रह्मवर्त - ऋग्वेद में 

मरूकांतर - रामायण में

राजपुताना - इस शब्द का प्रयोग सबसे पहले मौखिक रूप में जॉर्ज थॉमस ने 1800 ईस्वी में किया परन्तु इसका लिखित प्रमाण 1805 ईस्वी में विलियम फ्रैंकलिन की पुस्तक " द मिलिक्ट्री  मेमोरियस ऑफ द मिस्टर जॉर्ज थॉमस", जिसका प्रकाशन लॉर्ड वेलेजली ने करवाया ।

राजस्थानादित्य :- यह नाम बसंतगढ़ शिलालेख में मिलता है ।

रायथान, राजवाड़ा , राजस्थान :- 1829 ईस्वी में कर्नल जेम्स टॉड ने अपनी पुस्तक " द एनल्स एंड एंटीक्विटी ऑफ राजस्थान " में मिलता है , इस पुस्तक का प्रकाशन विलियम क्रुक द्वारा करवाया गया ।


राजस्थान की स्थिति एवम विस्तार 


विश्व के संदर्भ में राजस्थान की स्तिथी


राजस्थान विश्व के अनुसार उत्तर पूर्वी में, ईशान कोण में अवस्थित है । राजस्थान उत्तरी अक्षांश एवम पूर्वी देशांतर के मध्य है , राजस्थान विश्व के उत्तरी पूर्वी गोलार्द्ध में स्तिथ है ।

राजस्थान विश्व के कुल स्थलीय क्षेत्रफल के 0.25% भाग पर स्तिथ है ।


एशिया महाद्वीप के संदर्भ में राजस्थान की स्थिति


एशिया महाद्वीप के दक्षिण पश्चिम व नैऋतय कोणीय दिशा में है ।


भारत के संदर्भ में राजस्थान

राजस्थान भारत की उत्तर पश्चिम दिशा में और वायव्य कोणीय स्थिति में है ।


राजस्थान का अक्षांशीय और देशांतरीय विस्तार 


राजस्थान का अक्षांशीय विस्तार 

rjnewsjpr.net


राजस्थान 23°3' उत्तरी अक्षांश से 30°12 उत्तरी अक्षांश के मध्य फैला हुआ है 

23°3' उत्तरी अक्षांश बांसवाड़ा जिले की कुशलगढ़ तहसील के बोरकुंड गांव से 30°12' उत्तरी अक्षांश श्री गंगानगर जिले की श्री गंगानगर तहसील के कोना गांव तक है ।


राजस्थान का मध्यवर्ती अक्षांश 27° है ,जो राजस्थान के क्रमश जैसलमेर, फलोदी, जोधपुर ग्रामीण, दौसा, भरतपुर जिलें से गुजरता है ।


राजस्थान का कुल अक्षांशीय विस्तार 

 30°12' - 23°3' = 7°9'


राजस्थान का देशांतरीय विस्तार

राजस्थान 69°30' पूर्वी देशांतर जैसलमेर जिले की सम तहसील के कटरा गांव से 78°17' धौलपुर जिले की राजाखेड़ा तहसील के सिलाना गांव के मध्य है ।


राजस्थान का मध्यवर्ती देशांतर 74° पूर्वी देशांतर है जो क्रमशः श्री गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चुरू, नागौर, अजमेर, ब्यावर, राजसमंद, उदयपुर, सलूंबर, डुंगरपुर, बांसवाड़ा जिलों से गुजरती है ।


राजस्थान का कुल देशांतरीय विस्तार

 78°17' - 69°30' = 8°47' 


राजस्थान का विस्तार 

उत्तर से दक्षिण - 826 किलोमीटर 

पूर्व से पश्चिम - 869 किलोमीटर 

उत्तर पूर्व से दक्षिण पश्चिम - 786 किलोमीटर

उत्तर पश्चिम से दक्षिण पूर्व  - 850 किलोमीटर 


सामान्य दृष्टि से राजस्थान का मध्यवर्ती गांव - लामपोलाई गांव नागौर जिले में 

सेटेलाइट सर्वे के अनुसार राजस्थान का मध्यवर्ती गांव - गगराना 


     राजस्थान का क्षेत्रफल व अंतरराष्ट्रीय सीमा



राजस्थान का कुल क्षेत्रफल:- 3,42,239 वर्ग किलोमीटर (1,32,140 वर्ग मील )

राजस्थान , भारत के कुल क्षेत्रफल का 10.41% भाग पर फैला हुआ है ।

राजस्थान की अंतरराष्ट्रीय और अंतर्राज्यीय सीमा 

राजस्थान की कुल स्थलीय सीमा - 5920 किलोमीटर जिसमे 1070 किलोमीटर अंतराष्ट्रीय सीमा और 4850 किलोमीटर अंतर्राज्यीय सीमा है ।

अंतर्राष्ट्रीय सीमा को रेडक्लिफ रेखा कहते है , जिसकी कुल लंबाई 3323 किलोमीटर है और इसका 32% भाग राजस्थान से लगता है ।

 अंतर्राष्ट्रीय सीमा :-

राजस्थान में रेडक्लिफ रेखा उत्तर में श्री गंगानगर जिले के हिंदुमलकोट से प्रारंभ होकर बाड़मेर जिले के बाखासर से लगती है ।

राजस्थान के 5 जिले रेडक्लिफ रेखा से लगते है जो क्रमशः श्रीगंगानगर, अनूपगढ़,  बीकानेर , जैसेलमेर और बाड़मेर हैं , इनमे अनूपगढ़ नए जिला  पाकिस्तान के साथ सीमा बनाते है ।


पाठकों एवम प्रतियोगी परिक्षर्थिओ को अगर हमारा ब्लॉग पसंद आए तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें एवम टिप्पणी के द्वारा अपना अनुभव जरूर शेयर करें।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कृपया सम्बन्धित पोस्ट को लेकर अपने सुझाव दें।

Bottom Ad [Post Page]