RJ NEWS EDUCATION HUB: पढ़ाई, सरकारी नौकरी, परीक्षा तैयारी और शिक्षा सामग्री एक ही जगह। EXPLORE NOW
RJ NEWSEDUCATION HUB
☎ Help & Support+91-XXXXXXXXXX
🌐 Hindi ⌄
Rj News Education Hub

पढ़ाई भी, तैयारी भी — सफलता की ओर!

सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए Current Affairs, Rajasthan GK, Study Notes, परीक्षा अपडेट और उपयोगी सामग्री एक ही मंच पर।

RJ NEWS EDUCATION HUB

Trusted Platform for Competitive Exam Preparation

पशु परिचर - राजस्थान का भूगोल ll राजस्थान की अन्तरराज्यिय और राज्यों के जिलों को याद रखने की ट्रिक

पशु परिचर - राजस्थान का भूगोल ll राजस्थान की अन्तरराज्यिय और राज्यों के जिलों को याद रखने की ट्रिक



 राजस्थान की  अन्तरराज्यिय सीमा


राजस्थान की  राज्य की सीमा भारत के अन्य 5 राज्यों के साथ लगती है , राजस्थान की कुल सीमा का 82% भाग अर्थात 4850 किलोमीटर अंतर्राज्यीय सीमा है ।


राजस्थान भारत के पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रेद्श , मध्य प्रदेश और गुजरात के साथ सीमा बनाता हैं। 


भारत के अन्य राज्यों के साथ लगने वाली सीमा का आरोही क्रम

पंजाब - 89 किलोमीटर

उत्तर प्रदेश - 877 किलोमीटर

गुजरात -  1022 किलोमीटर

हरियाणा -  1262 किलोमीटर

मध्य प्रदेश - 1600 किलोमीटर 


पंजाब और राजस्थान 

पंजाब राज्य और राजस्थान के दो -दो जिले आपस में सीमा बनाते है , राजस्थान के श्री गंगानगर और हनुमानगढ़ और पंजाब के फाजिल्का और मुख्तसर आपस में सीमा  बनाते हैं , पंजाब के साथ केवल 89 km. की ही सीमा की लंबाई हैं।


राजस्थान और हरियाणा 

राजस्थान और हरियाणा के क्रमशः 8 और 7 जिले आपस में सीमा बनाते है ।


राजस्थान के 8 जिले और उनको याद रखने की ट्रिक 

 ट्रिक: एक लवर नीम के पास कोट पहन के डींग देने लग रहा की मैं तिजारा के हनुमान जी से झुनझुना चोर लाया ।

राजस्थान के जिले - अलवर , नीम का थाना , कोटपुतली बहरोड़, डींग, खैरथल तिजारा, हनुमानगढ़ , झुंझुनूं और चुरू ।


नीम का थाना , डींग , कोटपुतली बहरोड़ और खैरथल तिजारा ये नए 4 जिले अब हरियाणा के साथ सीमा बनाते है जबकि पहले जयपुर , सीकर और भरतपुर हरियाणा के साथ सीमा बनाते थे ।


हरियाणा के 7 जिले और उनको याद रखने की ट्रिक


ट्रिक: नूह तो महेंद्र भवानी और फतेहसिंह रेवड़ी लेवे।

नूह, महेंद्रगढ़, भिवानी , फेतहाबाद, सिरसा , हिसार , रेवाड़ी ।

राजस्थान का हनुमानगढ़ जिला  हरियाणा और पंजाब दोनों के साथ सीमा बनाता है ।


राजस्थान और उत्तरप्रदेश 

राजस्थान और उत्तर प्रदेश के क्रमशः 3 और 2 जिले आपस में सीमा बनाते हैं 

राजस्थान के जिले - डींग, भरतपुर, धौलपुर 

उत्तरप्रदेश के जिले - आगरा व मथुरा


राजस्थान का नवगठित जिला डींग यूपी के साथ सीमा बनाता हैं।


राजस्थान और मध्य प्रदेश 

राजस्थान और मध्य प्रदेश के 10 - 10 जिले आपस में सीमा बनाते हैं एवम् सबसे लंबी सीमा मध्यप्रदेश के साथ 1600 km. बनती है ।


राजस्थान के 10 जिले और याद रखने की ट्रिक 

ट्रिक : बाबा भील प्रताप को चित्तौड़ से झाला देवे की सवाई करोली में ढोल बजाबे।

बारां ,बांसवाड़ा, भीलवाड़ा,प्रतापगढ़, कोटा, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर ।

मध्य प्रदेश एक मात्र ऐसा राज्य है जिसके साथ कोई भी नवगठित जिला सीमा नहीं बनाता है ।


मध्य प्रदेश के 10 जिले और याद रखने की ट्रिक 

 ट्रिक: अगर शशि रामु रम पीके गुनाह करे तो झाबू तू नीम ताड़े आ जइयो।

अगर मलावा , श्योपुर, शिवपुरी, राजगढ़, मुरैना, रतलाम , मदसौर, गुणा, झाबुआ, नीमच।

धौलपुर जिला मध्य प्रदेश के साथ उत्तर प्रदेश के साथ भी सीमा बनाता हैं।


राजस्थान और गुजरात 

राजस्थान और गुजरात के क्रमशः 6 - 6 जिले आपस में सीमा बनाते हैं ।

राजस्थान के जिले और याद रखने की ट्रिक 

 ट्रिक : बाबा उदय सिंह सच में डूंगर पर कूदे

बाड़मेर, बांसवाड़ा, उदयपुर, सिरोही, सांचौर, डुंगरपुर ।

गुजरात के साथ राजस्थान का नवगठित जिला सांचौर सीमा बनाता है जबकि पहले जालोर इसके साथ जिला बनाता था।

गुजरात के जिले 

ट्रिक : अरे दादा मही साब कब बना ।

अरावली , दादोह, महिसागर, साबरकाठा, कच्छ, बनासकाठा।






Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url